फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Violation of democracy in Bihar, voter revision is wrong

Varanasi News: बिहार में लोकतंत्र का हनन, मतदाता पुनरीक्षण गलत

Sat, 09 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Violation of democracy in Bihar, voter revision is wrong
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बिहार में मतदाता पुनरीक्षण की खामियों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि पुनरीक्षण में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


जिला सचिव भान सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण करा रहा है। इसमें तमाम प्रकार की खामियां सामने आ रही है। वहां लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। अब आयोग पूरे देश में यह प्रक्रिया लागू करना चाहता है। मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर आयोग मतदाताओं की नागरिकता को सत्यापित करने का अधिकार अपने हाथ में ले रहा है, जो उसके सांविधानिक क्षेत्र से बाहर है। विदेशियों का नाम मतदाता सूची से हटाने के नाम पर अल्पसंख्यकों एवं अन्य लोगों को सूची से बाहर किया जा रहा है। संविधान से प्राप्त मतदान के अधिकार से लोगों को वंचित किया जा रहा है। एनआरसी को अब पिछले दरवाजे से सरकार लाने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग भाजपा और आरएसएस के एजेंडे के रूप में काम कर रहा है। इस मौके पर श्रीराम बिंद, जगन्नाथ मौर्य, इंद्रदेव पाल, रामलाल यादव, ज्ञान प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed