{"_id":"588cc3614f1c1b165dcf4d53","slug":"vindhyavasini-temple-silver-will-veneered-on-doorsss","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत मंडित होगा मां विंध्यवासिनी का द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत मंडित होगा मां विंध्यवासिनी का द्वार
ब्यूरो,अमर उजाला,विंध्याचल
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्यवासिनी देवी मंदिर के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर 51 किलो चांदी का नक्काशीदार पत्तर चढ़ेगा। लकड़ी का फ्रेम तैयार हो गया है। चांदी की नक्काशी का आर्डर वाराणसी के कारीगर को दिया गया है। लखनऊ के एक भक्त ने माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिरह पर मां के चरणों में यह भेंट देने का संकल्प लिया है।
तीर्थ पुरोहित पंकज द्विवेदी ने बताया कि एक भक्त ने माता-पिता के सुखी वैवाहिक जीवन के 50 वसंत पूरे होने के उपलक्ष्य में मां के चरणों में 51 किलोग्राम का चांदी का दरवाजा भेंट करने का संकल्प लिया है। इसके लिए मां के मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर सागौन की लकड़ी का आधार तैयार किया गया है।
चांदी के पत्तर की नक्काशी का आर्डर वाराणसी के कारीगर को दिया गया है। इसमें चार जोगनियां, मां की सवारी सिंह, ऋद्धि सिद्धि, गणेश जी और मोर बने हैं। इसे फूल-पत्तियों से सजाया गया है।
विज्ञापन
चांदी के दरवाजे को फरवरी के दूसरे सप्ताह में लगाने की योजना थी लेकिन चुनाव के कारण सोना-चांदी ले जाने, ले आने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए इसे अब मतदान के बाद लगाने का निश्चय किया गया है। मां के मंदिर के मुख्य द्वार से दर्शन पूजन करने वालों को गर्भगृह में पहुंचने से पूर्व इस गेट से गुजरेंगे।