फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhyachal Singh Kushwaha accused in death of three brothers gets bail

Varanasi: तीन हमराही भाइयों की मौत के आरोपी को मिली जमानत, एक-एक लाख रुपये की दो जमानत देने पर रिहाई का आदेश

Sun, 21 Apr 2024 05:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Apr 2024 05:20 PM IST
सार

वाराणसी में सड़क हादसे में तीन आरोपियों की मौत के आरोपी बलिया के अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल सिंह कुशवाहा को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने विंध्याचल को एक-एक लाख रुपये की दो जमानत और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Vindhyachal Singh Kushwaha accused in death of three brothers gets bail
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उगापुर (पंडापुर) गांव में सड़क हादसे में तीन हमराहियों (समाचार पत्र विक्रेताओं) की मौत के आरोपी बलिया के अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल सिंह कुशवाहा को जमानत मिल गई है। गाजीपुर के रसूलपुर, अंगुलिया गांव के मूल निवासी विंध्याचल को जिला जज संजीव पांडेय की अदालत ने एक-एक लाख रुपये की दो जमानत और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, ढकवां गांव निवासी अजगुत प्रलाद ने चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अजगुत ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह उनके पुत्र संजीत कुमार अपने चचेरे भाई शैल कुमार व प्रमोद कुमार के साथ साइकिल से समाचार पत्र वितरित करने चौबेपुर जा रहे थे। रास्ते में गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों हमराही भाइयों की साइकिल पर टक्कर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया था। 
विज्ञापन


हादसे में घटनास्थल पर ही संजीत और शैल की मौत हो गई थी। प्रमोद की मौत उपचार के दौरान 19 अप्रैल को अस्पताल में हुई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी विंध्याचल को चौबेपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, हादसे में मृत हमराहियों के परिजनों से शनिवार की देरशाम केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मुलाकात की है। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पोड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed