फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhyachal massive surge devotees Goddess shrine first day of Navaratri long queues four entrances

विंध्याचल: नवरात्र के पहले दिन मां मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, चारों द्वारों पर लंबी कतारें; अलर्ट

Sun, 11 Oct 2026 08:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 08:36 AM IST
सार

विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के चारों द्वारों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही सड़क से मंदिर परिसर तक चहल-पहल रही। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Vindhyachal massive surge devotees Goddess shrine first day of Navaratri long queues four entrances
नवरात्र के पहले दिन मां का विशेष शृंगार। - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। मां के दर्शन की आस लेकर पहुंचे श्रद्धालु मंदिर के चारों द्वारों पर कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मां के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन


मंदिर के मुख्य द्वार संख्या एक, दो, तीन और चार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिन चढ़ने के साथ ही धाम में चहल-पहल और बढ़ गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

Vindhyachal massive surge devotees Goddess shrine first day of Navaratri long queues four entrances
विंध्यधाम में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद

नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से विंध्याचल में मेले जैसा माहौल बन गया। सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों में भी दर्शन-पूजन को लेकर उत्साह दिखा। मंदिर के चारों द्वारों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी से धाम में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।

नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भीड़ ने विंध्याचल धाम की धार्मिक महत्ता और मां विंध्यवासिनी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का नजारा पेश किया। भक्तों के लिए नवरात्र का पहला दिन विशेष महत्व रखता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन कर नवरात्र की शुरुआत करना चाहते हैं। जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आतुर दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed