फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vinay duey started doing social service after fail in politics accused of mobilizing in bandra mumbai lockdown

बांद्रा में भीड़ जुटाने का आरोपी विनय दुबे भदोही से, राजनीति में नहीं बनी बात तो थामा समाजसेवा का दामन

Thu, 16 Apr 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Apr 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
vinay duey started doing social service after fail in politics accused of mobilizing in bandra mumbai lockdown
विनय दुबे - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच मुंबई के बांद्रा में भारी भीड़ एकत्र करने का आरोपी भदोही का विनय दुबे निजी जिंदगी में इंजीनियर बनना चाहता था। इतना ही नहीं, उसने गरीब-मजदूरों के हक-हकूक के लिए सिस्टम से दो-दो हाथ करने की तमन्ना भी मन में पाली थी। राजनीति में भी उसकी भरपूर रुचि थी। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर तथाकथित पोस्ट की वजह से लोगों के निशाने पर है। हालांकि उसके घर वालों का कहना है कि विनय राजनीति का शिकार हो गया है।

विज्ञापन


भदोही जिले के औराई क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव निवासी जटाशंकर दुबे के पहले पुत्र विनय में होश संभालते ही कुछ कर गुजरने की हसरत दिखने लगी थी। यही वजह थी कि 22 साल की उम्र में उसने वर्ष 2012 में वाराणसी शहर उत्तरी से विधानसभा का चुनाव अजय राय के सामने एनसीपी के टिकट पर लड़ा था।
विज्ञापन


सफलता नहीं मिली तो पार्टी छोड़कर महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय महापंचायत नाम से स्वयंसेवी संगठन बनाकर समाजसेवा में जुट गया। लेकिन, राजनीति से मोहभंग अब भी नहीं हुआ था। लिहाजा, महज सोशल मीडिया के फैन फॉलोवर्स के बूते पिछले लोकसभा चुनाव में मुंबई के ऐरोली सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गया, मगर फिर हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मुंबई में उत्तर भारतीयों की अगुवाई करने की हसरत को लॉकडाउन में मुफीद मौका मिल गया और वह सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि के जरिए लंबे-चौड़े पोस्ट कर मुंबई में उत्तर भारतीयों की नुमाइंदगी करने की राह पर चल पड़ा। इस बीच उसके एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा कर रख दी। आरोप है कि उसकी पोस्ट के कारण ही बड़ी तादाद में उत्तर भारतीय लोग बांद्रा में एकत्र हुए और लॉकडाउन तार-तार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed