फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers protest against Naib Tehsildar who slapped victim said action should taken soon

Varanasi: थप्पड़ जड़ने वाली नायब तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, पीड़िता बोली- जल्द हो कार्रवाई

Wed, 16 Aug 2023 07:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 07:17 PM IST
सार

वाराणसी के भीषमपुर गांव में नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी द्वारा एक युवती को थप्पड़ मारने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित युवती समेत ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Villagers protest against Naib Tehsildar who slapped victim said action should taken soon
नायब तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा दिलाने पहुंची राजातालाब की नायब तहसीलदार के व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है। नायब तहसीलदार प्राची केशरवानी ने इंटर की छात्रा शाल्वी को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद से नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। बुधवार को भी पीड़ित युवती समेत ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए थप्पड़ जड़ने वाली नायब तहसीलदार कार्रवाई की मांग की। एसीएम द्वितीय ने पत्रक लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।   कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में 8 अगस्त 2023 को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस के साथ जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची नायब तहसीलदार ने सरेआम एक लड़की को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर बीते गुरुवार को कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। डीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र न्याय का भरोसा दिया था। बुधवार को ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची पीड़िता  शाल्वी सिंह ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नेपाल से रीवा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

इसके साथ शाल्वी सिंह समेत सैकड़ों गांव वासियों पर दर्ज बेबुनियाद और झूठे मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की गई। शाल्वी सिंह ने कहा कि - मैं नीट की तैयारी करने वाली एक बेहद सामान्य परिवार की छात्रा हूं। मेरे माता पिता बड़ी मेहनत से मुझे पढ़ा रहे हैं। बिना कोर्ट के आदेश की कोई कॉपी लिए नायब तहसीलदार प्राची केशरवानी कब्जा दिलाने के लिए जबरदस्ती करने लगीं। आदेश की कॉपी मांगने पर वो भड़क गईं और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed