फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers gave water to the suffering national bird Peacock dies sent for postmortem

इंसानियत की मिसाल: तड़पते हुए मोर को ग्रामीणों ने पिलाया पानी, नहीं बची जान, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sat, 20 Aug 2022 03:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 Aug 2022 03:08 PM IST
सार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के पास  शुक्रवार सुबह में खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर तड़पता हुआ दिखाई दिया। जिसे क्षेत्र के लोगों ने गंगाजल पिलाया। कुछ देर बाद राष्ट्रीय पक्षी ने तड़पते हुए अपना दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वन अधिकारी मृत पड़े राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान के साथ पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए।

विज्ञापन
Villagers gave water to the suffering national bird Peacock dies sent for postmortem
मोर को पानी पिलाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानियर ग्राम सभा में शुक्रवार सुबह में खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर तड़पता हुआ दिखाई दिया। मौके से गुजर रहे हितेश मिश्रा उर्फ राजू और गृजेश मिश्रा ने देखा और दौड़ते हुए राष्ट्रीय पक्षी के पास गए। आसपास पांच से छह और मोर वहीं पर खड़े होकर देख रहे थे। मौके पर पहुंचे हितेश मिश्रा ने बताया कि तड़पते हुए मोर को देखकर वहां मौजूद अन्य पांच से छह मोर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन

 

Villagers gave water to the suffering national bird Peacock dies sent for postmortem
मृत पड़ा मोर और स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला
हीतेश मिश्रा और ग्रीजेश मिश्रा ने राष्ट्रीय पक्षी को गंगाजल पिलाया और उसके स्थिति को जानना चाहा कि क्या कारण है जिससे राष्ट्रीय पक्षी तड़प रहा है।  कुछ देर बाद राष्ट्रीय पक्षी ने तड़पते हुए अपना दम तोड़ दिया। हितेश मिश्रा ने तत्काल इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। वन अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर वनरक्षक आनंद यादव और वाचर शारदा पटेल पहुंचे और मृत पड़े राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान के साथ पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत पड़े राष्ट्रीय पक्षी को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाया जा रहा है। जहां पर पोस्टमार्टम करने के बाद राष्ट्रीय पक्षी के मृत होने के कारण को जाना जाएगा और राष्ट्रीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed