{"_id":"6373f561aeb07f337b16e8d6","slug":"vikrant-veer-in-command-of-gomti-zone-prabal-pratap-became-deputy-commissioner-of-traffic-varanasi-news-vns683832830","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती जोन की कमान विक्रांत वीर, ट्रैफिक के उपायुक्त बने प्रबल प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती जोन की कमान विक्रांत वीर, ट्रैफिक के उपायुक्त बने प्रबल प्रताप
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नरेट विस्तार के बाद आईपीएस और पीपीएस अफसरों को उनकी जिम्मेदारी तय की गई। नवसृजित गोमती जोन की कमान डीसीपी विक्रांत वीर और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था व प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी प्रबल प्रताप सिंह को सौंपी गई। वहीं, एसपी ग्रामीण रहे सूर्यकांत त्रिपाठी को डीसीपी अभिसूचना और सुरक्षा बनाया गया। आईपीएस मनीष शांडिल्य को वरुणा जोन का एडीसीपी बनाया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और आईजी रेंज के. सत्यनारायणा ने बाबतपुर स्थित गोमती जोन कार्यालय का निरीक्षण किया। संसाधन समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने का पुलिस आयुक्त ने मातहतों को निर्देशित किया। उधर, एयरपोर्ट पर विदेशी और घरेलू यात्रियों को तंग करे वाले टैक्सी चालकों व अन्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस आयुक्त ने डीसीपी को निर्देश दिया।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने राजपत्रित अधिकारियों के सर्किल में भी फेरबदल किया। इसमें एडिशनल एसपी रहे नीरज पांडेय को गोमती जोन का एडीसीपी व प्रोटोकॉल, सीओ कार्यालय, वीवीआईपी रहे अंजनी कुमार राय को एसीपी राजातालाब बनाया। सीओ बड़ागांव रहे अजय कुमार श्रीवास्तव को एसीपी कार्यालय बनाया गया। सीओ सदर रहे विदुष सक्सेना को एसीपी रोहनिया और अतुल अंजान त्रिपाठी को एसीपी पिंडरा और एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव के सर्किल में चौबेपुर, सारनाथ, चोलापुर और पर्यटक थाना है।
थाना प्रभारियों की बढ़ी धुकधुकी
राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव के बाद थाना और चौकी प्रभारियों की धुकधुकी बढ़ गई है। काशी और वरुणा जोन के थानों पर ढिलाई बरतने वाले थाना प्रभारियों को गोमती जोन भेजा जाएगा। वहीं, गोमती जोन में जमे कुछ थानेदारों को वरुणा और काशी जोन में स्थानांतरित किया जाएगा। पुलिस लाइन में पड़े पुलिसकर्मियों और दरोगा, निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी जाएगी।