फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vikas Bhawan reached travel history of a constable found corona infected in Varanasi

मऊ: वाराणसी में कोरोना संक्रमित मिले सिपाही की ट्रैवल हिस्ट्री पहुंची विकास भवन

Tue, 28 Apr 2020 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bhawan reached travel history of a constable found corona infected in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वाराणसी के सिगरा थाने पर तैनात व कोरोना पॉजिटिव सिपाही की ट्रैवल हिस्ट्री विकास भवन तक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। हालांकि सिपाही के पूरे परिवार के साथ मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। अब कर्मचारी महासंघ विकास भवन के कर्मचारियों को क्वारंटीन करने की मांग कर रहे है।

विज्ञापन


सिगरा थाने पर तैनात कोरोना पॉजिटिव सिपाही मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव का निवासी है। सिपाही के पॉजिटिव मिलने पर पता चला कि वह 28 मार्च को अपने घर आया था। इसके बाद अपने मित्र के घर गया।
विज्ञापन


इस ट्रैवल हिस्ट्री के मिलने पर एहतियातन सिपाही के परिवार के 19 सदस्य को क्वारंटीन किया गया। बाद में पता चला कि सिपाही के पिता मोहम्मदाबाद ब्लॉक पर एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं, इस पर ब्लाक के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया। लेकिन मामला यही नहीं थमा, अब पता चला कि 25 अप्रैल को विकास भवन में बैठक थी। जिसमें सिपाही के पिता शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के साथ एडीओ पंचायत अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी और विकास भवन के कर्मचारियों ने भाग लिया था। कर्मचारी महासंघ ने मांग की कि विकास भवन के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया जाए। इस संबंध में बात करने पर मुख्यविकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांग की बात हो न हो, पूरी जानकारी कर सभी की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed