{"_id":"68f150fe4b6f00ed3909f97e","slug":"vijayadashmi-fair-celebrated-with-burning-of-ravana-in-chandpur-varanasi-news-c-20-vns1021-1159062-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चांदपुर में रावण दहन के साथ सजा विजयदशमी का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चांदपुर में रावण दहन के साथ सजा विजयदशमी का मेला
विज्ञापन
प्राचीन चांदपुर चौराहा का विजयदशमी मेला बृहस्पतिवार को लगा। रावण दहन के साथ लोगों ने आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाया। विजयदशमी मेले में देर रात निकले लाग विमान हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहे। 80 से अधिक लाग विमान पर सजे देव स्वरूपों और कलाकारों की झांकियां देखने के लिए देर रात तक लोग सड़क और गलियों में डटे रहे।
बृहस्पतिवार की शाम को श्रीरामलीला समिति की ओर से 57वें साल विजयादशमी मेले का आयोजन हुआ। रावण दहन विजयदशमी मेले में लगभग 80 लाग विमान झांकियां के साथ-साथ माता काली, मां दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी, शिव तांडव व अन्य कलाओं का प्रदर्शन बाजे व आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। झूले, गुब्बारे और खिलौने की दुकानें सजी हुई थीं। ग्रामीण परिवेश वाले मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी हुई थीं।