फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth News: Two new courses in Kashi Vidyapeeth, 54 seats increased in B.Sc Bio

Vidyapeeth News:काशी विद्यापीठ में दो नए कोर्स, बीएससी बायो में बढ़ीं 54 सीटें

Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth News: Two new courses in Kashi Vidyapeeth, 54 seats increased in B.Sc Bio
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 से दो नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। साथ ही बीएससी में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पंत प्रशासनिक भवन में हुई प्रवेश समिति की बैठक में सत्र 2024-25 में प्रवेश के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नए सत्र से दर्शनशास्त्र विभाग में एमए इन योगा कोर्स शुरू करने की स्वीकृति दी गई। इस कोर्स में 66 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसकी फीस 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। साथ ही मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरेपी (हाइब्रिड मोड वन ईयर कोर्स) शुरू होगा। इसमें 30 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसकी फीस 11 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। इस कोर्स के समन्वयक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय होंगे।
विज्ञापन

वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में संचालित बीएससी बायो की सीटें 66 से बढ़ाकर 120 कर दी गई हैं। बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस सेमेस्टरवार ली जाएगी। साथ ही एनटीपीसी परिसर की फीस, पाठ्यक्रम और सीट निर्धारण गंगापुर परिसर के अनुसार करने पर सहमति बनी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह, उप कुलसचिव हरीश चंद, डीन ऑफ एकेडमिक डॉ. संदीप गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed