फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Videography will be done in hostels, an eye on those who spread chaos

छात्रावासों में होगी वीडियोग्राफी, अराजकता फैलाने वालों पर नजर

Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Videography will be done in hostels, an eye on those who spread chaos
बीएचयू परिसर में मारपीट की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अब सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। यहां छात्रावासों की समय-समय पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी, इसके माध्यम से अराजकता फैलाने वालों की निगरानी होगी। इसके अलावा छात्रावासों में आकस्मिक निरीक्षण और मेस, एलडी गेस्ट हाउस सहित अन्य जगहों पर अराजकता को रोकने में पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए इन बिंदुओं पर विशेष फोकस
-सभी छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
-वीडियोग्राफी कराकर छात्रों की पहचान की जाएगी।
-डीजे सिस्टम को प्रतिबंधित कर मुख्य द्वार से प्रवेश पर रोक
-मेस में बकाया न जमा करने वालों पर कार्रवाई होगी।
-ट्रामा सेंटर में बाइक से घूमने वालों पर कार्रवाई
-मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को रोकेगी पुलिस प्रशासन।
-अस्थायी अस्पताल में अराजकता पर लगेगा अंकुश।
-छात्रावासों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई।
पूर्व कुलपति बोले- शांतिपूर्ण माहौल के लिए संवाद जरूरी
परिसर में होने वाली हर गतिविधि का प्रभाव समाज के अन्य क्षेत्रों पर पड़ता है। परिसर में शांति व्यवस्था बनी रहे और इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निरंतर संवाद करते रहना चाहिए, जिससे कि एक दूसरे की समस्याओं की जानकारी मिलती रहे।-प्रो. जीसी त्रिपाठी, पूर्व कुलपति बीएचयू
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में बहुत सी ऐसी समस्याएं होती हैं, जो बातचीत के माध्यम से ही हल की जा सकती है। अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में मैने संवाद बनाए रखने की बात कही थी। विश्वविद्यालय जब खुलेगा तो उम्मीद करते हैं कि शांतिमय माहौल रहेगा।-प्रो. राकेश भटनागर, पूर्व कुलपति, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed