{"_id":"6a464c0086cf4a5ebb01913c","slug":"video-viral-of-altercation-between-police-inspector-and-sp-state-secretary-laalu-yadav-in-varanasi-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर से भिड़े सपा नेता: 'लाठी चलाइए... हम डरने वाले नहीं', जुलूस को लेकर बवाल; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर से भिड़े सपा नेता: 'लाठी चलाइए... हम डरने वाले नहीं', जुलूस को लेकर बवाल; वीडियो वायरल
Thu, 02 Jul 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:01 PM IST
सार
वाराणसी में सपा नेता और इंस्पेक्टर के बीच तीखी झड़प का वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में सपा नेता कह रहे हैं कि आप जैसे बहुत से इंस्पेक्टर देखे हैं, सम्मान दे रहा हूं तो आप माथे पर चढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विवाद का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आप जैसे बहुत से इंस्पेक्टर देखे हैं, सम्मान दे रहा हूं तो आप माथे पर चढ़े जा रहे हैं। हमको दबा और डरवा नहीं पाएंगे। बहुत सी कानूनी कार्रवाई देखा हूं, 35 साल हो गए राजनीति करते हुए। इससे तगड़ी सरकार मायावती की मैं देखा हूं। आइए और चलाइए लाठी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव लालू यादव और कोतवाली इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को खूब वायरल हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा नेताओं ने राममंदिर चंदा चोरी के मामले में पीएम-सीएम के खिलाफ जुलूस निकालने की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह नक्खास क्षेत्र में पहुंचे थे।
विज्ञापन
एलआईयू की रिपोर्ट पर बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने पर कोतवाली पुलिस ने पाबंदी लगा दी। इस बीच सपा नेताओं और कोतवाली पुलिस में नोकझोंक हो गई। सप्तसागर वार्ड के पार्षद भैयालाल यादव के छोटे भाई लालू यादव है। सपा के पुराने नेता हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में किशन दीक्षित और इश्तेकबाल कुरैशी भी दिख रहे हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि जन्मदिन मनाने पर कोई पाबंदी नहीं है। एलआईयू से सूचना मिली कि जन्मदिन की आड़ में सपा नेता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ जुलूस निकालने की तैयारी में हैं। जुलूस की अनुमति भी नहीं है। पहले से ही शहर में धारा 144 (बीएनएसएस की धारा 163) लागू है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन