फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of marijuana sold at bhang shop goes viral in varanasi Amitabh Thakur complains

Varanasi: भांग की दुकान पर गांजा बिकने का वीडियो वायरल, अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

Mon, 17 Apr 2023 01:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के बच्छांव स्थित भांग की दुकान से गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वीडियो ट्वीट कर पुलिस आयुक्त से जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Video of marijuana sold at bhang shop goes viral in varanasi Amitabh Thakur complains
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के बच्छांव स्थित भांग की दुकान से गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक युवक भांग की दुकान पर जाकर गांजा की पुड़िया मांगता है। दुकान पर मौजूद सेल्समैन कहता है कि 60 से लेकर 300 रुपये तक की गांजा की पुड़िया उपलब्ध है। पैसा दीजिए और गांजा की पुड़िया ले जाइए।

विज्ञापन


वायरल वीडियो से अखरी चौकी और रोहनिया थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एक मिनट 17 सेकेंड का वीडियो शेयर करते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि स्थानीय पुलिस की शह पर पुलिस चौकी से 600 मीटर पर बच्छांव बाजार में किसी अरुण मिश्रा की भांग की दुकान की आड़ में गांजा बेचने की खुलेआम शिकायत है। इसके संचालक कोई अशोक जायसवाल बताए जा रहे हैं। अमिताभ ठाकुर कहा कि यह सब थाने की मिलीभगत से होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड आज होगी पूरी, अबतक की पूछताछ में उगले कई राज

वीडियो में बंद दुकान के अंदर से लगातार अवैध सामग्री बेचे जाने की बात सामने आती है। गांजे की बिक्री के क्रम में गूगल पे के इस्तेमाल किए जाने और गांजे के 'मस्त माल' होने जैसी बातें भी सुनी जा रही है। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने कहा कि प्रकरण को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed