{"_id":"67011cd952a097757901b16f","slug":"video-of-bullying-and-assault-in-front-of-police-goes-viral-youth-called-in-the-name-of-compromise-and-beaten-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पुलिस के सामने दबंगई, मारपीट का वीडियो वायरल, समझौता कराने के नाम पर बुलाकर युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पुलिस के सामने दबंगई, मारपीट का वीडियो वायरल, समझौता कराने के नाम पर बुलाकर युवक की पिटाई
Sat, 05 Oct 2024 04:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
दबंग युवकों ने समझौते के नाम पर युवक को बुलाया और पुलिस के सामने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।मामला कैंट थाने का बाताया जा रहा है।
विज्ञापन
खाकी के सामने दबंगई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीट रहे हैं और पुलिस बीच बचाव कर रही है मामला कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है वायरल वीडियो में मार खा रहा सख्श खोजवा निवासी अभिषेक है। वाराणसी के कैंट थाने की नदेसर चौकी क्षेत्र स्थित मिंट हाउस के सामने पुलिस की मौजूदगी में उसकी की पिटाई हो रही है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन जिस तरह से खाकी के सामने दबंग बेखौफ हैं उन्हें देखकर तो यही लगता है कि इन्हें किसी का डर नहीं है।
विज्ञापन
मार खाने वाले पीड़ित युवक ने कैंट थाने में इसकी शिकायत की है।