फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video assisted thoracic surgery done in BHU

Varanasi: बीएचयू में हुई वीडियो असिस्टेड थोरेसिक सर्जरी, ऑटो इम्यून रोग मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित था मरीज

Tue, 03 Dec 2024 01:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:03 AM IST
सार

सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है। डॉक्टरों का दावा है कि यूपी में इस तरह की सर्जरी पहली बार हुई है। मरीज मायस्थेनिया ग्रेविस (एमजी) से ग्रसित था। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून रोग है, जो मानव शरीर की मांसपेशियों की कमजोरी के साथ होती है। इससे प्रभावित व्यक्ति की आंख की पलकें झुक जाती हैं। दृष्टि धुंधली हो जाती है।

विज्ञापन
Video assisted thoracic surgery done in BHU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में वीडियो असिस्टेड थोरेसिक सर्जरी (वीएटीएस) तकनीक से एक मरीज की सफल सर्जरी की गई। वह मायस्थेनिया ग्रेविस (एमजी) से ग्रसित था। सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है। डॉक्टरों का दावा है कि यूपी में इस तरह की सर्जरी पहली बार हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून रोग है, जो मानव शरीर की मांसपेशियों की कमजोरी के साथ होती है। इससे प्रभावित व्यक्ति की आंख की पलकें झुक जाती हैं। दृष्टि धुंधली हो जाती है। चलने में कठिनाई होती है। व्यक्ति सांस लेने में भी असमर्थ हो जाता है।
विज्ञापन


सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. तरुण कुमार के साथ ही एनेस्थीसिया से डॉ. निमिषा वर्मा सहित अन्य लोगों के सहयोग से यह सर्जरी हुई है। इसके पहले मरीज का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अभिषेक पाठक के देखरेख में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed