फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice President shared memories of Kashi stay on Facebook

फेसबुक पर काशी प्रवास की यादों को उपराष्ट्रपति ने किया साझा

Sun, 17 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vice President shared memories of Kashi stay on Facebook
काशी में दो दिवसीय प्रवास के बाद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को यात्रा वृत्तांत फेसबुक पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, कल अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के बाद, भगवान शिव की नगरी, वाराणसी पहुंचा। मां गंगा के पश्चिमी तट पर बसी यह नगरी विश्व के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में से एक है। श्रद्धालुओं के मन में काशी के प्रति विशेष आस्था रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा, मैं और मेरी पत्नी उषा नायडू शाम को वाराणसी पहुंचे और सीधे दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने गए। कैसा दिव्य वातावरण था! एक अकथनीय, अविस्मरणीय दैवीय अनुभूति हुई। दीयों से दीप्तिमान घाट, आरती की प्रतीक्षा में नावों में बैठे पर्यटक, मां गंगा की पूजा अर्चना करते पुरोहित, एक लय में लहराती असंख्य दीपों की ज्योतियां- यह दृश्य देखकर मुझे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के वो शब्द याद आ गए जो उन्होंने गंगा के लिए कहे थे- पुण्य सलिला गंगा उस भावनात्मक सूत्र का जीता जागता प्रतीक है जो भारत की एकता को बनाता है, हिमालय से निकली, देश के एक बड़े भाग से होकर गुजरती हुई, यह बंगाल के सागर में जा कर समाहित हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, सुबह मुझे अपनी पत्नी के साथ प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर देखने और वहां पूजा करने का सुयोग मिला। मैंने भगवान से, देश और अखिल विश्व में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुझे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी देखने का अवसर मिला, जिसका लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इस प्रोजेक्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा के तट तक पहुंचने का रास्ता सीधा और सुगम हो गया है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मैंने वाराणसी के प्रख्यात काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल के दर्शन का वृत्तांत लिखा। अंत में बनारस के निवासियों को उनके उज्ज्वल और उन्नत भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed