फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice-Chancellor launches the magazine; documentary also prepared.

Varanasi News: कुलपति ने किया पत्रिका का लोकार्पण, डॉक्यूमेंट्री भी तैयार

Mon, 27 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor launches the magazine; documentary also prepared.
काशी विद्यापीठ में रविवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह द्वारा संपादित शैक्षणिक प्रवास पत्रिका का लोकार्पण किया। पुस्तकालय समिति कक्ष में विद्या का आनंद विद्यापीठ डॉक्यूमेंट्री को भी दिखाया गया। कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक प्रवास केवल एक पत्रिका नहीं है, यह विद्यार्थियों की जिज्ञासा, उनके अनुभव और उनकी सीख का दस्तावेज़ है। विद्या का आनंद विद्यापीठ यह डॉक्यूमेंट्री हमें याद दिलाती है कि हम किस विरासत के वाहक हैं। 1921 में राष्ट्रीय आंदोलन की कोख से जन्मा यह विद्यापीठ केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं है। यह त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्र-निर्माण की प्रयोगशाला है। इस दौरान डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed