फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Venus shining near Moon very auspicious from the point of view of astrology astronomical phenomenon

चंद्रमा के पास चमकता दिखा शुक्र: ज्योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ, वर्षों बाद दिखी ऐसी खगोलीय घटना

Fri, 24 Mar 2023 10:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 10:08 PM IST
सार

चांद के साथ निकले शुक्र तारे को देखने और इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही। सोशल मीडिया पर भी चांद की तस्वीर और वीडियो वायरल होती रही। खगोलीय घटना के इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर कोई उतावला नजर आया। 

विज्ञापन
Venus shining near Moon very auspicious from the point of view of astrology astronomical phenomenon
आसमान में दिखा अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शुक्रवार की शाम को चैत्र शुक्ल तृतीया के चांद की खूबसूरती पर हर कोई रिझ गया। चांद के ठीक नीचे चमकीला तारा देखा गया। चांद के बिल्कुल करीब तारे जैसी रोशनी इसे और भी खूबसूरत बना दिया।  चांद के साथ निकले शुक्र तारे को देखने और इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही।

विज्ञापन


 पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम शुक्र के साथ नजर आया सोशल मीडिया पर भी चांद की तस्वीर और वीडियो वायरल होती रही। खगोलीय घटना के इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर कोई उतावला नजर आया। चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज बहुत कम देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन


बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को चंद्रमा और शुक्र एक ही राशि पर आए हैं। यह एक खगोलीय घटना है और ज्योतिष की दृष्टि से भी यह शुभकारक हैं। धार्मिक व मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  बनारसी कचौड़ी, लौंगलता, लस्सी और पान...पीएम मोदी ने फिर चमकाया ब्रांड बनारस

Trending Videos

काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि शुक्र 18 करोड़ 52 लाख किलो मीटर दूर था, यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था।

वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए भी शुक्र की 10 फीसदी चमक थी। इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि एक साथ नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed