फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable price hike Due to the weather the prices of vegetables have increased once again in the market

Vegetable price hike: टमाटर तरेरने लगा आंखें, नींबू भी दिखाने लगा नखरे- आटा, चावल, दाल की कीमतों में वृद्धि

Fri, 09 Sep 2022 08:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Sep 2022 08:08 AM IST
सार

मौसम की मार से मंडी में एक बार फिर सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। टमाटर 40 से 60 रुपये प्रति किलो हो गया है तो नीबू के भाव भी बढ़ गए हैं। इधर लग्न न होने से तेल के भाव में कमी तो आटा, चावल, दाल की कीमतों में पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Vegetable price hike Due to the weather the prices of vegetables have increased once again in the market
सब्जी मंडी में टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम की मार से मंडी में एक बार फिर नींबू के भाव के बढ़ गए है। टमाटर भी 40 से 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। इधर लग्न न होने से तेल के भाव में कमी तो आटा, चावल, दाल की कीमतों में पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन

मंडी में सब्जी विक्रेताओं का कहना है बारिश कम होने और मौसम के अनुकूल न होने से टमाटर सहित सब्जियों की आवक मंडी में कम हो गई है। जिससे थोक दर में वृद्धि होने से फुटकर कीमतें बढ़ी हैं। 
विज्ञापन

Vegetable price hike Due to the weather the prices of vegetables have increased once again in the market
सब्जी - फोटो : फाइल फोटो
पहड़िया मंडी के व्यापारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नींबू की आवक ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों से होती है, लेकिन वहां उत्पादन कम होने से मंडी में नींबू की आवक कम है, जिससे कीमत बढ़ रही है। पहले एक नींबू की कीमत दो से तीन रुपये थी। अब फुटकर बाजार में एक नींबू पांच से छह रुपये में मिल रहा है। विशेश्वरगंज किराना मंडी के व्यापारी रामधनी ने बताया कि इस समय लग्न न होने से तेल की कीमतों में पांच से 10 रुपये की कमी आई है। जबकि आटा, चावल, दाल की कीमतों में पांच से छह रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

सब्जी        पहले                  अब
आलू         20                     25
प्याज         20                    25
टमाटर      20               40 से 60
हरी मिर्च   30 से 40           60 
भिंडी    15 से 20          20 से 25
करेला    30                    40
पालक 25                       30
परवल    40                    60
करैला    35                    40 
बैगन    20                      40
कोहड़ा    30                   30
लौकी    20                     30
नोट- सब्जियों के भाव मंडुवाडीह सब्जी बाजार के अनुसार प्रति किलो की दर से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed