फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veda Vyasa abyss of chaos Tpsthli Karngnta

वेदव्यास की तपस्थली कर्णघंटा कुंड बदहाल

Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 काशी को स्मार्ट सिटी बनाने की तो चिंता है लेकिन धरोहरों को बचाने की नहीं। कभी जहां महर्षि वेदव्यास ने पुराणों की रचना की थी, वह कर्णघंटा तीर्थ बदहाल है। काशी खंडोक्त प्राचीन मंदिर ढह रहे हैं। कुंड भी आने वाले दिनों में अतीत का पन्ना बन जाएगा। मुहल्ले के कूड़े से पटने की वजह से वहां लोग अब दर्शन-पूजन करना तो दूर कुछ देर खड़े होने में भी हिचकते हैं।
विज्ञापन

बुलानाला से काशीपुरा जाने वाली सड़क पर महज दस कदम बढ़ते ही बाएं हाथ कर्णघंटा कुंड है। महर्षि वेदव्यास ने इसी जगह पुराणों की रचना शुरू की थी।


महर्षि व्यास का काशी में इकलौता मंदिर कर्णघंटा में ही है, जहां आषाढ़ में गुरु पूर्णिमा पर मेला लगता है। मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास को इसी कुंड पर पहली बार हनुमान जी के दर्शन हुए थे। उन्होंने काशी में हनुमानजी का प्रथम मंदिर इसी कुंड पर स्थापित किया था। कंठेश्वर महादेव के अलावा छप्पन विनायकों में से एक गणेश का भी मंदिर इसी कुंड पर है। आज हालत ये है कि कुंड के चारों तरफ अवैध कब्जा कर लिया गया है। लोगों का कहना है कि कुंड की शीघ्र ड्रेजिंग कराकर सफाई नहीं कराई गई तो यह भी गुजरे जमाने का किस्सा बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन



पौराणिक कुंड की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि अब वहां न तो जल है न जीवन की उम्मीद। यानी इस कुंड की हजारों मछलियों की जान भी खतरे में है। विशाल कुंड में महज तीन मीटर एरिया में कीचड़युक्त गंदा पानी रह गया है। मछलियां उसमें छटपटाती नजर आती हैं। कुंड के पीछे स्थित एक मठ से 10-20 बाल्टी पानी रोज छोड़ा जा रहा है जो इस भीषण गर्मी में पर्याप्त नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed