फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA Vice President expressed displeasure for pole obstructing construction of ropeway

Varanasi: रोपवे निर्माण के बाधक पोल व कंडक्टर 30 तक हटाएं विभाग, VDA उपाध्यक्ष ने अधिकारियों पर जताई नाराजगी

Fri, 20 Sep 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

वीडीए उपाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग रोपवे निर्माण के बाधक पोल व कंडक्टर 30 तक हटाएं। 

विज्ञापन
VDA Vice President expressed displeasure for pole obstructing construction of ropeway
वाराणसी रोपवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा गुरुवार को वीडीए में उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने की। उन्होंने बिजली विभाग को पोल व कंडक्टर को हटाने, तार शिफ्टिंग का कार्य 30 सितंबर तक कराने की जिम्मेदारी दी। साथ ही पीडब्ल्यूडी और जल निगम को रोड कटिंग, लाइनों की शिफ्टिंग का काम न कराने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी कि रोपवे के निर्माण में आ रही परेशानियों को जल्द से जल्द दूर कराएं। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक निर्माणाधीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में रोपवे की पायलट परियोजना चल रही है। इसके तहत कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक रोपवे स्टेशन एवं टावर का निर्माण कार्य एनएचएलएमएल की ओर से कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


रोपवे निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि संबंधित विभागों को दिए गए काम में देरी के कारण निर्माण कार्य कराने में परेशानी आ रही है। इस पर वीडीए उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोगों के कारण समय से काम नहीं हो पा रहा है। बेहतर तरीके से काम करें अन्यथा आपके विभाग को सूचित किया जाएगा। बैठक में वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed