{"_id":"6171bd8dd61c6d34e4240c1e","slug":"vda-team-demolished-illegal-construction-by-bulldozers-more-than-40-bighas-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: वीडीए की टीम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण, 40 बीघा से अधिक अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: वीडीए की टीम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण, 40 बीघा से अधिक अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
Fri, 22 Oct 2021 12:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग के खिलाफ रामनगर व मुगलसराय में वीडीए की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाया और करीब 40 बीघे से अधिक अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मुगलसराय वार्ड के अलीनगर आलू मिल के पास विश्वनाथ नगर कॉलोनी में अमित जायसवाल की ओर से करीब 20 बीघे में कराए जा रहे अवैध प्लॉटिंग को जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित के नेतृत्व में जेई आरके सिंह ने भारी फोर्स के साथ तोड़वा दिया।
विज्ञापन
वीडीए की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। उधर, रामनगर वार्ड के सुलतानपुर में करीब 20 बीघे की अवैध प्लाटिंग को जोनल अधिकारी देवचंद्र राम व जेई सत्यदेव सिंह ने गिरवा दिया।
विज्ञापन
कैंप में दो नक्शे पास
नगर निगम मुख्यालय के ड्राइंग अनुभाग में वीडीए की ओर से लगाए गए मानचित्र निस्तारण कैंप में गुरुवार को दो नक्शे पास हुए। मौके पर पहुंचे लोगों ने 24.13 लाख शमन शुल्क जमा किया। 30 लोग कैंप में पहुंचे थे। 104 नोटिस की सुनवाई कर छह एनओसी विभिन्न विभागों को जारी किया गया।
विज्ञापन