{"_id":"65d59aadec193286160f354f","slug":"vda-sealed-illegal-building-in-case-of-death-of-child-in-varanasi-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मासूम की मौत मामले में वीडीए उपाध्यक्ष ने लिया एक्शन, अवैध बिल्डिंग के खाली हिस्से को कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मासूम की मौत मामले में वीडीए उपाध्यक्ष ने लिया एक्शन, अवैध बिल्डिंग के खाली हिस्से को कराया सील
Wed, 21 Feb 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:41 PM IST
सार
चेतगंज में हुए मासूम की मौत मामले में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने अवैध मकान के खाली हिस्से को सील करने के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चेतगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम फाटक के पास अवैध बिल्डिंग की छत से मासूम की गिरकर मौत मामले में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने मौका निरीक्षण किया।
वीडीए उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारियों को अवैध बिल्डिंग के खाली तलों को सील करने को कहा। थोड़ी देर बाद ही खाली तल को सील कर दिया गया। इस दौरान मौके पर हड़कम्प की स्थिति बनी रही। दूसरी तरफ, अवैध बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डर के खिलाफ थानाध्यक्ष चेतगंज को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
वीडीए उपाध्यक्ष ने शमन मानचित्र पास होने के बाद तैनात प्रवर्तन अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी प्रकार की संपत्ति और भूमि खरीदने से पूर्व उसकी वैधता की जानकारी वीडीए से प्राप्त करे।