फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA

संवरेगा उंदी ताल, प्राकृतिक सौंदर्य के साथ एडवेंचर होगा माहौल

Wed, 20 May 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
VDA
वाराणसी। पर्यटकों को लुभाने के लिए उंदी ताल पर बनने वाले इको टूरिस्ट स्पॉट (सिटी फारेस्ट) को लॉकडाउन खत्म होने के बाद आकार दिया जाएगा। इसके लिए वीडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। इस काम के लिए पौने दो करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। वेटलैंड की परिकल्पना को साकार करने के साथ ही जंगल का शहर यहां बसाया जाएगा। इसके लिए पहले से तय प्रपोजल में कुछ बदलाव करने के लिए भी वीडीए विचार कर रहा है।
विज्ञापन

करीब 30 हेक्टेयर एरिया में इको टूरिस्ट स्पॉट को बसाया जाएगा। हरहुआ ब्लाक के मुर्दहा बाजार के पास एल आकार में स्थित इस ताल का कुछ हिस्सा मत्स्य विभाग के जिम्मे हैं, जहां कुछ सालों से यहां मछली पालन भी हो रहा है। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर जमीन की पैमाइश से लेकर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लॉकडाउन के बाद यहां निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मानव-पर्यावरण का रखा जाएगा खास ख्याल
वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से बसाये जाने वाले इस इको टूरिस्ट स्पॉट पर मानव और पर्यावरण का खास ख्याल रखा जाएगा। चूंकि वहां की बनावट ऐसी करनी है ताकि पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित न हो। वीडीए वीसी बताते हैं कि जो आधारभूत संरचना होगी, वह पूरी तरह से सिटी फारेस्ट की तर्ज पर होगी। उसमें वेटलैंड से लेकर पक्षी विहार तक का ख्याल रखा जाएगा। यहां पक्का निर्माण कम होगा। पूरी तरह से एडवेंचर जैसा माहौल दिया जाएगा। इसके लिए वहां गवई संस्कृति के हिसाब से मचान, बेंच, पुल, रेलिंग व बांस की लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed