UP: वाराणसी में बुलडोजर एक्शन से नाराज सपाइयों का मौन सत्याग्रह, अखिलेश यादव ने X पर किया था ये पोस्ट
वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को गांधी चबूतरा और बारत माता मंदिर को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। जिसको लेकर सपा कार्रकर्ताओं में रोष है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रोहनियां में बुलडोजर की कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश है। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित के नेतृत्व में मैदागिन टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मुंह पर काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सरकार काशी को क्योटो बनाने के नाम पर विरासत को खत्म करने का काम कर रही है। इसे बर्दश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि रोहनिया में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से गांधी चबूतरा व भारत माता मंदिर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया था। मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर नाराजगी जताई थी।
कहा कि यूपी सरकार के फैसले से क्षुब्ध होकर हम समाजवादी मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। किशन दीक्षित ने कहा कि गांधी चबूतरा और भारत माता मंदिर को सिर्फ तोड़ा ही नहीं गया बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को समाप्त करने की कोशिश की गई है। पिछले साल राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ व गांधी विद्या संस्थान परिसर को भी ध्वस्त करके जबरन कब्जा किया गया।
विकास के नाम पर काशी की धरोहर और प्रतीक चिह्नों को लगातार नष्ट करके काशी की संस्कृति, इतिहास पर हमला किया जा रहा है। इसी तरह भाजपा सरकार ने कॉरिडोर निर्माण के नाम पर काशी की प्राचीन पहचान को मिटा दिया है और शहर के आध्यात्मिक-धार्मिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है।
काशी के प्रतीक चिन्हों को विकास के नाम पर तोड़कर भाजपा सरकार क्या वाराणसी की विरासत को ही खंडित कर देना चाहती है। अब रोहनिया में 55 साल पहले 1968 में बने गांधी चबूतरा व भारत माता मंदिर को चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ दिया गया है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 1, 2024
अगर ‘क्योटो’ इतिहास की धरोहर को धूल में मिलाकर बनना है… pic.twitter.com/uPuJkPHQLT
मुंह पर काली पट्टी, हाथों में तख्तियां
गांधी प्रतिमा के पास सपा कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी व हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। तख्तियों पर 'क्योटो के सपने पर बुलडोजर की योजनाएं, काशी की धरोहर गिर रही है और भाजपा के वादे टूट रहे हैं, गांधी की विरासत तो गिरा दोगे लेकिन उनके विचारों को कैसे मिटाओगे' जैसे स्लोगन के जरिए सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह किया। मौन सत्याग्रह में रविकांत विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता, रोहित यादव, महेंद्र सिंह, अहमद रजा कमाली, पप्पू यादव, शानू सिन्हा आदि रहे।