फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boy and teenager died after drowning in pond in Varanasi

काहे छोड़ गइलन हमार लाल...: तालाब में डूबने से बालक और किशोर की मौत, बिलख रही मां; गांव में पसरा मातम

Sat, 19 Jul 2025 10:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 19 Jul 2025 10:08 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के राजनहिया क्षेत्र के तालाब में डूबने से एक किशोर और एक बालक की मौत हो गई। स्कूल से आने के बाद दोनों तालाब में नहाने गए थे। इसी समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
boy and teenager died after drowning in pond in Varanasi
मृत बच्चों की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के राजनहिया में शनिवार की शाम तालाब में नहाते समय बालक और किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मनीष की मां बबली देवी बिलखते हुए कह रही थीं कि काहे छोड़ गइलन हमार लाल।
विज्ञापन


राजनहिया गांव के बबलू राजभर का बेटा मनीष (14) और दिलीप का बेटा शुभम (10) गांव स्थित तालाब में शाम के समय नहाने गए थे। तालाब में गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजने लगे। काफी देर बाद पड़ोसियों ने बताया कि दोनों तालाब के पास गए थे। तालाब के पास परिजन पहुंचे तो दोनों को बाहर निकाला। दोनों दम तोड़ चुके थे। तालाब किनारे दोनों का कपड़ा पड़ा था।
विज्ञापन


मनीष की चाची पूनम ने बताया कि मनीष व शुभम स्कूल से आने के बाद खाना खाकर गांव के बाहर तालाब में नहाने चले गए थे। मनीष सथवा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। वहीं शुभम रजनहिया स्थित प्राइमरी विद्यालय में कक्षा 3 में पढ़ता था। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। मनीष एक भाई व बहन में सबसे छोटा था तो शुभम दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Amrit Bharat Train: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कम खर्च कर सफर का ले सकेंगे आनंद, जानें- शेड्यूल और किराया

गांव में नहीं जले किसी घर में चूल्हे

boy and teenager died after drowning in pond in Varanasi
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों की मौत पर पूरे गांव में मातम पसरा रहा हर कोई गमगीन रहा। गांव के राजभर बस्ती में किसी घर में चूल्हा नहीं जला। मनीष की मां बबली देवी कह रही थी कि बच्ची कहीं से आवत रहल त हमही से बतियावत रहल, अब काहे नाही बोलत हाव हो...यही कह कर बेसुध हो जा रही थी। वहीं मृतक शुभम की मां राधिका काहे छोड़ गयल लाल, हमार खा के गयल रहलन खेले कहा हेरा गइलन....यह करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आंखें डबडबा गईं। थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकरण में परिजनों से बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed