फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA Action on 19 illegal constructions in Varanasi Sealing and gave notice

VDA : प्लॉट खरीदने से पहले जान लें ये बात..., वाराणसी में 19 अवैध निर्माणों पर एक्शन; सीलिंग व नोटिस से हड़कंप

Sun, 19 Jan 2025 04:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 04:12 AM IST
सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इसमें कुल 19 स्थानों पर कार्रवाई की गई। इनके मालिकों को नोटिस दी गई है।

विज्ञापन
VDA Action on 19 illegal constructions in Varanasi Sealing and gave notice
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Development Authority : वीडीए की टीम ने शनिवार को जोन-1, जोन-2, 3 और जोन-4 में 19 अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग और नोटिस देने की कार्रवाई की। वहीं, एक खेत में प्लाटिंग पर रोक लगाकर नोटिस जारी किया। वीडीए वीसी ने शहर के लोगों से अपील की है कि जब तक ले-आउट पास न हो प्लॉट न खरीदें और मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण न करें।

विज्ञापन


वीडीए वीसी पुलकित गर्ग ने बताया कि भेलूपुर के कश्मीर सिंह और दीपक मिश्रा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण करा रहे थे। इन्हें पहले नोटिस जारी किया गया था तो यह लोग रात के समय निर्माण करा रहे थे। दोनों भवनों को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


सारनाथ के संदहा उमरहा में चंद्रभान सिंह बिना मानचित्र पास कराए दो बीघा जमीन पर प्लाॅटिंग कर रहे थे। यहां कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और चेतावनी पत्र जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशाश्वमेध के खजुरी श्वेताभ पांडेय और धनंजय सिंह बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पांच हजार वर्गमीटर में गोडाउन का निर्माण करा रहे थे। वहीं विनोद सिंह तीन हजार वर्गफीट में होटल का अवैध निर्माण कर रहे थे और समर पटेल द्वारा 2500 वर्ग फीट में में अवैध निर्माण व डॉ. दिनेश पटेल द्वारा हॉस्पिटल का अवैध निर्माण किया जा रहा था। सभी चारों जगह सीलिंग की कार्रवाई की गई। 


वार्ड शिवपुर में राजू यादव, पंकज यादव सुद्धिपुर में बिना मानचित्र के भवन निर्माण कर रहे थे। उसे सील कर दिया गया। गणेशपुर में बल्लार यादव, शिवपुर में मोहम्मद आलम और शिवपुर में एक प्राइवेट स्कूल के पीछे अवैध तरीके से भवन निर्माण कर रहे थे और यहीं आशीष सिंह भी निर्माण कर रहे थे, सभी जगह सीलिंग की कार्रवाई की गई। सबहिपुर में वीरेंद्र प्रताप अवैध निर्माण कर रहे थे, उन्हें नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed