फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VC to meet PM on Shastri's degree issue

शास्त्री की डिग्री के मसले पर पीएम से मिलेंगे कुलपति

Sat, 05 Feb 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
VC to meet PM on Shastri's degree issue
सेना भर्ती की सूची से शास्त्री की डिग्री को बाहर करने पर देश भर के संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एकजुट हो गए हैं। छात्र हित में 18 संस्कृत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने ऑनलाइन मीटिंग कर प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल 10 मार्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर छात्रहित में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध करेगा। शुक्रवार को कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केई देवनाथन की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रो. देवनाथन ने कहा कि शास्त्री की उपाधि बीए तथा आचार्य की एमए के समकक्ष है। सेना ने धर्म गुरु पद के लिए संस्कृत विश्वविद्यालयों की शास्त्री की डिग्री को अमान्य कर दिया है। संपूर्णानंद के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की पहल पर बैठक से छात्रों की भी उम्मीद जगी है। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक तथा राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति के कुलपति प्रो. राधाकांत ठाकुर ने आर्थिक सहयोग देने की सहमति जताई। ऑनलाइन बैठक में पाणिनी एवं वैदिक संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. विजय कुमार मेनन, पुरी संस्कृत विश्वविद्यालय जगन्नाथ पुरी के कुलपति प्रो. हरिहर होता समेत 18 कुलपति शामिल हुए।
विज्ञापन

जागरुकता अभियान चलाएंगे छात्र
वाराणसी। सेना भर्ती में शास्त्री की डिग्री को अमान्य करने के बाद छात्रों ने जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वाग्देवी मंदिर में धर्म गुुरु पद के अभ्यर्थियों की सभा हुई। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष शिवम शुक्ला ने किया। इस दौरान पूर्व महामंत्री देव नारायण पांडेय राधे भैया, अरविंद कटारे, रवि दीक्षित, शिवांश, शिवम द्विवेदी, सत्येंद्र तिवारी, शैलेंद्र भार्गव, दीपक कुमार तिवारी, आकाश शुक्ला, नंदलाल पांडेय, रासबिहारी उपाध्याय, अभिषेक शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, प्रवेेंद्र कुमार, रोहित शुक्ला, शिवम द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed