{"_id":"57c0a38d4f1c1bf638d4f5a3","slug":"vc-the-education-system-needs-to-change-in-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रणाली में बदलाव समय की जरूरत ः वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रणाली में बदलाव समय की जरूरत ः वीसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को सत्रारंभ समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक चुनौती है, जिसे सभी को स्वीकारना होगा। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग छात्राओं के लिए लगे लिफ्ट का भी उद्घाटन किया।
कुलपति ने कहा कि महिला त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति होती है। एक मां के रूप में उसका स्थान पिता से एक हजार गुना अधिक है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा की चर्चा करते हुए वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने की बात कही। कहा कि स्वतंत्रता पाना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसे सहेजना बहुत जरूरी है। इस दौरान कुलपति ने महिला सशक्तीकरण पर आधारित समाजशास्त्र विभाग की शिक्षका डॉ. स्वाति एस मिश्रा की पुस्तक का विमोचन भी किया।
प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित ने कॉलेज की गतिविधियों के बारे में बताया। अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत मिश्र ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की बात कही। संचालन डॉ. वंदना चौबे और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. रचना दूबे ने किया। इस दौरान डॉ. अनुराग दीक्षित, दीनानाथ झुनझुनवाला, सत्यनारायण पांडेय, अंबरीश अग्रवाल, पूजा दीक्षित आदि मौजूद थीं।