फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasant Panchami 2021 Panchabadan statue of Baba Shri Kashi Vishwanath Mahanta residence

Vasant Panchami: विश्वनाथ मंदिर से महंत आवास लाई गई बाबा की पंचबदन मूर्ति, दूल्हे के रूप में होगा शृंगार 

Mon, 15 Feb 2021 11:01 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 15 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami 2021 Panchabadan statue of Baba Shri Kashi Vishwanath Mahanta residence
विश्वनाथ मंदिर से महंत आवास लाई गई बाबा की पंचबदन मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी पर महादेव के तिलकोत्सव का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। काशी की धार्मिक परंपरा के अनुसार महंत आवास पर तिलक की रस्म अदा की जाएगी। बाबा की पंचबदन रजत मूर्ति का शृंगार दूल्हे के रूप में किया जाएगा। बाबा की जिस रजत मूर्ति का शृंगार होगा, वह सोमवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन द्वारा महंत परिवार को सौंपी गई।

विज्ञापन


सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा, पुनीत धवन और सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में बाबा की पंचबदन रजन मूर्ति पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के पुत्र वाचस्पति तिवारी एवं संजीवरतन मिश्र को सौंपी गईं। मंदिर के अर्चकों ने विश्वनाथ मंदिर के गणनाकक्ष में पूजन किया गया। इसके उपरांत मंदिर के अर्चकों ने डमरुओं की निनाद के साथ मूर्ति टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास तक पहुंचाई।

विज्ञापन

महंत आवास पर लाए जाने के बाद पं. मनीष त्रिपाठी ने बाबा की पंचबदन रजत मूर्ति का पंचोपचार पूजन कराया। इसी पंचबदन प्रतिमा का वसंत पंचमी पर 16 फरवरी को शृंगार किया जाएगा। डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि मेरे परिवार में एक सदस्य के निधन के कारण वसंत पचंमी के दिन ही त्रयोदशाह होने के कारण पांच वैदिक ब्राह्मण मेरे प्रतिनिधि स्वरूप महंत आवास पर समस्त धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करेंगे। 

महंत ने किया था मूर्तियों की वापसी के लिए अनशन

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने मूर्तियों की वापसी के लिए अनशन किया था। यह पंचबदन रजत प्रतिमा उन्हीं मूर्तियों में से एक है। मंडलायुक्त ने उन्हें 15 दिनों के अदर समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed