फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varnasi person shoot himself after family dispute

नहीं मिले पैसे तो पहले घर में की तोड़फोड़, फिर कमरे में जाकर खुद को मार ली गोली

Mon, 05 Mar 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 05 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
varnasi person shoot himself after family dispute
विकास सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मौजमस्ती के लिए रुपये न मिलने पर वाराणसी के एक युवक ने पहले घर में तोड़फोड़ की और बाद में अपने कमरे में जाकर पिस्टल से दाईं कनपटी पर गोली मार ली।  गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और उसे अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के भक्ति नगर कॉलोनी में रविवार देर रात घटी। भक्ति नगर कॉलोनी निवासी विकास सिंह उर्फ छोटू (28) रविवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा था।
विज्ञापन


 मौजमस्ती के लिए रुपये न मिलने पर घर में तोड़फोड़ करने के बाद पिस्टल से अपनी दाईं कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पिता मंगला सिंह सहित परिवार के अन्य लोग भाग कर विकास के कमरे में गए और उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने विकास के कमरे से मिली 7.62 बोर की अवैध पिस्टल और खोखा कब्जे में ले लिया है।

पेशे से प्रापर्टी डीलर मंगला सिंह भक्ति नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। मंगला के दो बेटों में बड़े विकास की एक वर्ष पूर्व कपसेठी की प्रीती से शादी हुई थी। कुछ दिनों पहले प्रीती अपने मायके गई थी। 

varnasi person shoot himself after family dispute
विकास कुछ खास काम नहीं करता था और इन दिनों दुकान खोलने की तैयारी में था। मंगला सिंह ने कैंट पुलिस को बताया कि रविवार की रात नशे में धुत होकर विकास घर पर आया और खर्च के लिए उनसे हजार रुपये की मांग करने लगा।

उन्होंने मना कर दिया तो विकास गालीगलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगा। तोड़फोड़ के दौरान घर में रखी टीवी और वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद विकास घर से बाहर निकल गया।

रात तकरीबन 11:30 बजे के लगभग वह लौट कर घर आया और अपने कमरे में चला गया। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी परिजन अस्पताल ले गए जहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विकास नशे में था और अपने पिता से रुपये मांग रहा था। न मिलने पर आवेश में आकर तोड़फोड़ किया और फिर अवैध असलहे से खुद को गोली मार लिया। किसी प्रकार के पारिवारिक कलह जैसी बात सामने नहीं आई है। विकास की आम शोहरत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed