फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi youth sitting in a train carrying laborers to gaya jumped on PDDU station lying

मजदूरों को लेकर गया जा रही ट्रेन में बैठा वाराणसी का युवक, झूठ बोलकर सवार हुआ पीडीडीयू स्टेशन पर कूदा

Mon, 04 May 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Varanasi youth sitting in a train carrying laborers to gaya jumped on PDDU station lying
demo

कोटा से श्रमिकों को लेकर बिहार के गया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सोमवार की सुबह स्थानीय चंदौली के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से कुछ आगे जीटीआर ब्रिज के पास एक युवक कूद गया। इस दौरान ट्रेन काफी धीमी से चल रही थी। इस घटना से रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे अधिकारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तलाश कर युवक को चकिया तिराहे से पहले मानसरोवर तालाब के पास पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक वाराणसी के मंडुवाडीह का रहने वाला है। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद युवक को वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन



कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के कारण से विभिन्न राज्यों में कमाने गए प्रवासी श्रमिक वहीं फंस गए हैं। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा से गया (बिहार) तक के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर ट्रेन सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इस दौरान यहां सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी, वाणिज्यकर्मी सहित अन्य विभागीय टीम सतर्क हो गई। हालांकि यहां किसी को उतरना नहीं था।

सिर्फ ट्रेन में पानी भरा गया और गार्ड-चालक आदि बदले गए। निर्धारित ठहराव के बाद दस बजे ट्रेन आगे के लिए बढ़ी और रेलवे ओरब्रिज के समीप पहुंची थी कि ट्रेन से एक युवक नीचे उतर गया। यह देख कर अन्य यात्रियों ने शोर मचाया। इससे आरपीएफ सहित अन्य विभागों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में आरपीएफ डीडीयू पोस्ट, मानसनगर पोस्ट, यार्ड पोस्ट के जवानों के साथ जीआरपीकर्मियों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद युवक यार्ड के समीप मानसरोवर तालाब के पास टहलता मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोनित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी लहरतारा मंडुआडीह बताया।

उसने बताया कि उसे वाराणसी जाना था लेकिन कोई साधन न मिलने पर स्वयं को गया का बताकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हो गया और यहां से खुलते ही उतर गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि युवक की चिकित्सकीय जांच करने के बाद वाराणसी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed