फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Youth dies electrocution Rameshwar Mahadev Temple Abhishek only family mourning prevails festive

वाराणसी: रामेश्वर महादेव मंदिर में करंट लगने से युवक की मौत, घर का इकलौता बेटा था अभिषेक; त्योहार पर मातम

Mon, 19 Oct 2026 03:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 19 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हैंडपंप से पानी लेते समय करंट लगने से 36 वर्षीय अभिषेक पांडेय उर्फ विक्की की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ दर्शन-पूजन करने आया था। परिजन उसे कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Varanasi Youth dies electrocution Rameshwar Mahadev Temple Abhishek only family mourning prevails festive
अभिषेक पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को हैंडपंप से पानी लेते समय करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय अभिषेक पांडेय उर्फ विक्की पांडेय की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ दर्शन-पूजन करने आया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव कस्बा निवासी ओमप्रकाश पांडेय का इकलौता बेटा अभिषेक रविवार को पत्नी के साथ रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा था। दर्शन-पूजन के बाद भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए वह मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी लेने गया। बताया जाता है कि हैंडपंप में समरसेबल पंप भी लगा था। इसी दौरान हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मातम

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उसे दो-तीन अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए। मंदिर परिसर में हुए इस हादसे से वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता ओमप्रकाश पांडेय बड़ागांव बाजार में आरा मशीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अभिषेक की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चाचा पप्पू पांडेय, गुड्डू पांडेय और सोनू पांडेय समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। घर में मातम पसरा हुआ है।

घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप में करंट उतरने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में समरसेबल पंप लगा था। हालांकि, करंट उतरने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed