{"_id":"59a9ad004f1c1b0d278b4dc9","slug":"varanasi-youth-congress-protest-with-tomato-and-onion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर टमाटर और प्याज लेकर पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर टमाटर और प्याज लेकर पहुंचे कांग्रेसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने महंगाई और अपराध वृद्धि के मुद्दे पर सरकार को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस ने बेतहाशा महंगाई और अपराध वृद्धि के मुद्दे पर शुक्रवार को सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सिंह द्वार, बीएचयू से जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सब्जियां बेच कर विरोध जताया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय के बाहर उन्होंने विरोध स्वरूप टमाटर और प्याज बेची।
बतौर मुख्य अतिथि औरंगाबाद, बिहार के विधायक एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आनंद शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो जमाखोरों की चांदी हो जाती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।
विज्ञापन
सचिव श्वेता राय ने कहा कि सरकार महंगाई और अपराधि नियंत्रण में नाकाम साबित हुई है।
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन देख वहां से गुजर रहे लोगों का कहना था कि जब 120 रुपये किलो टमाटर बिक रहा था तब इन लोगों को प्रदर्शन करने की याद नहीं आई। आज जब बाजार का भाव घट कर 40 रुपये किलो हो गया है तो ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।