{"_id":"6ad657906a4903f4780bc59d","slug":"varanasi-youth-apprehended-by-police-for-allegedly-making-obscene-gestures-at-women-at-godowlia-intersection-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गोदौलिया चौराहे पर महिलाओं से अश्लील इशारे करने के आरोप, पुलिस ने युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गोदौलिया चौराहे पर महिलाओं से अश्लील इशारे करने के आरोप, पुलिस ने युवक को पकड़ा
Mon, 19 Oct 2026 11:17 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: किशन चौबे
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:17 PM IST
सार
वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर महिलाओं और बालिकाओं से अश्लील टिप्पणी और इशारे करने के आरोप में दशाश्वमेध पुलिस ने विशाल कुमार (34) के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने युवक को ऐसी हरकत करते देखा। पूछताछ में उसने माफी मांगी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गोदौलिया चौराहे पर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में दशाश्वमेध पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को महिलाओं और बालिकाओं की ओर अश्लील इशारे करते हुए देखा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह गोदौलिया चौराहे के पास एक युवक महिलाओं और बालिकाओं को देखकर हाथ और आंखों से अश्लील इशारे कर रहा था। इससे वहां मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को असहजता का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
सिगरा क्षेत्र का निवासी है आरोपी
दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान विशाल कुमार (34) के रूप में हुई है। वह सिगरा क्षेत्र के छित्तूपुर-महमूरगंज का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन