फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi yog diwas news

गंगा की लहरों पर दिखा योगासन का अद्भुत नजारा

Mon, 22 Jun 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi yog diwas news
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा की लहरों पर भी योग का नजारा देखने को मिला। डोमरी के रहने वाले श्रीबाबा ने गंगा जल पर योग के कई करतब दिखाए। दोनों पैर बांधकर पद्मासन और शव आसन का अद्भुत नजारा तो आश्चर्य से भर देने वाला था।
विज्ञापन

रविवार को पंचगंगा घाट के सामने गंगा पार रेती की तरफ से श्री बाबा ने गंगा के जल पर योगासन किया। भगवा वस्त्रों में उन्होंने मां गंगा को प्रणाम करके डुबकी लगाई और उसके बाद आसन आरंभ किए। श्रीबाबा के अनुसार वह करीब चालीस साल से जल योग कर रहे हैं। बताया कि जल योग करने से आंतरिक और वाह्य शक्ति को मजबूती मिलती है। जल योग करने वाले को कोई बीमारी नहीं होती है। उन्होंने सबसे पहले पद्मासन, फिर शवासन, ज्ञानमुद्रा, शक्ति चालनी मुद्रा, जपमुद्रा आदि का प्रदर्शन किया। श्री बाबा ने बताया कि वह 15 साल की उम्र से योग कर रहे हैं। उनके गुरु हरिनंदन स्वामी ने उन्हें योग करना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed