फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi yog diwas

शहर भर में संस्थाओं की ओर से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Mon, 22 Jun 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi yog diwas
वाराणसी। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा गूगल मीट पर ऑनलाइन योगाभ्यास किया गया। विश्व योग दिवस पर समिति के अध्यक्ष कुशल जायसवाल ने लोगों को योगकर खुद को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम नियमित रूप से इसका अभ्यास करेंगे तो हम निरोगी रहेंगे। इस अवसर पर उषा मौर्य, शकुंतला रस्तोगी, हर्षा केशवानी, ऐश्वर्या सिंह, मीना, दीपा शाही, रीता पटेल, सीमा सिंह, अर्चना भटनागर, इंदू सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

बिहार फाउंडेशन की ओर से 18 कलाकारों ने योग करने के 18 फायदे को समझाते हुए ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजन किया। संस्था की अध्यक्ष पूनम राय ने बताया कि कोरोना के कारण हम सब सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। लेकिन अगर हमें कोरोना से लड़ाई जितनी है, तो हमें योग कर अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी। पेंटिंग प्रदर्शनी में अनामिका सिंह, अंकिता, कौशिकी, चंदा शर्मा, निवेक्षा राय, अंजलि, सुनील कुमार, नेहा, प्रिया, मोनाली आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच उत्तर प्रदेश प्रांत की 41 शाखाओं द्वारा ऑनलाइन योगा कैंप का ऑनलाइन आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच काशी, गंगा शाखा, वरुणा शाखा, अन्नपूर्णा शाखा ने भूमिका निभाई। प्रदेशव्यापी योगा कैंप में डॉ. विशाल जायसवाल ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, कपिल लाखोटिया, प्रांतीय अध्यक्ष मनीष लोहिया, महामंत्री भावना भरतिया, पुनीत अग्रवाल, हितेश मुरारका, चंचल तोदी, नित्या पोद्दार, रजनी कानोडिया, आभा भुवालका सहित 50 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed