{"_id":"5a09af434f1c1bee688bb0f9","slug":"varanasi-win-inter-state-women-football-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय महिला फुटबाल में गोरखपुर को हराकर बनारस बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय महिला फुटबाल में गोरखपुर को हराकर बनारस बना चैंपियन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय महिला फुटबाल के फाइनल में 3-0 से दी शिकस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान वाराणसी ने गोरखपुर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
सोमवार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के मैदान पर हुए मुकाबले में वाराणसी की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 3-0 के अंतर से शिकस्त दी।
पहले हाफ से ही मेजबान टीम की खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया और गोरखपुर की टीम को हावी नहीं होने दिया। दूसरे हाफ में भी गोरखपुर की टीम ने कई शानदार प्रयास किए लेकिन मेजबान टीम की रक्षापंक्ति से पार नहीं पा सकी।
विज्ञापन
वाराणसी की तरफ से पूजा ने दो और पिंकी ने एक गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। यह बढ़त मैच के अंत तक कायम रही। इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले की शुरुआत कराई।