फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Zero visibility due to fog strong sunshine during day night temperature 5.3 degrees

Varanasi Weather: काशी में कोहरे से दृश्यता शून्य, दिन में तीखी धूप, रात का पारा 5.3 डिग्री

Sun, 18 Jan 2026 12:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:07 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में कोहरे से शनिवार की दृश्यता शून्य रही। दिन में तीखी धूप हुई। वहीं रात का पारा 5.3 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं 11 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बही। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Zero visibility due to fog strong sunshine during day night temperature 5.3 degrees
वाराणसी में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी शनिवार को फिर से कोहरे से घिर गया। जिले की दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हालांकि सूर्योदय के दो घंटे के भीतर कोहरा तेजी से छंट गया। जिले का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। सप्ताह भर बाद बनारस में रात का पारा छह डिग्री के नीचे आया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान धूप इतनी तेज थी कि गर्मी भी महसूस हुई। वहीं हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। सुबह की हवा में नमी 97 प्रतिशत और रात में 65 प्रतिशत रही। 23 जनवरी को काशी के आसपास बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बनारस में आज घने कोहरे की चेतावनी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थम सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा बढ़ने से समाप्त हो सकती है शीतलहर
पारा बढ़ने के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी रात की शीतलहर समाप्त हो सकती है। सुबह के समय घना कोहरा रहेगा, लेकिन दिन बढ़ने पर कोहरा छंटने से मौसम खुशगवार हो सकता है। 20 जनवरी से कोहरे में कमी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। वहीं 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed