फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Yellow alert issued for fog visibility 50 meters risk of dry cold now biting chill persists

Varanasi Weather: कोहरे का यलो अलर्ट जारी, दृश्यता 50 मीटर, अब सूखी ठंड का खतरा; ठिठुरन बरकरार

Tue, 16 Dec 2025 05:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather Yellow alert issued for fog visibility 50 meters risk of dry cold now biting chill persists
वाराणसी में कोहरे के कारण बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर का ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

Varanasi Weather: काशी दो दिन से कोहरे की चपेट में है। सोमवार को जिले में सुबह के 9 बजे तक कोहरे के चलते बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी महज 50 मीटर ही दर्ज की गई। वहीं 10 बजे तक 100 मीटर और उसके बाद दृश्यता इससे ऊपर आई, लेकिन शाम 5 बजे के बाद फिर से दृश्यता घटकर 200 मीटर पर आ गई। सोमवार की सुबह पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से 10 बजे तक ठिठुरन बरकरार रही। इस दौरान हवा भी सात किमी प्रति घंटे की गति से बही।

विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को बनारस में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब 3-4 दिनों में सूखी ठंड भी दस्तक दे सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.5 डिग्री सेल्सियस तक चला आया।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते सूख रही हवा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड की तर्ज पर पूर्वांचल भी जल्द ही सूखी ठंड की चपेट में आ जाएगा। इससे कोहरा कम होगा लेकिन दोपहर की तेज धूप और बहती हवा से स्किन रुखी हो जाएगी। होंठ और हाथ के स्किन फटने लगेंगे। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते काशी की हवा भी सूखी हो सकती है। इससे कोहरे में भी कमी आ सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड की वादियों में बारिश नहीं हो सकी इसके चलते सूखी ठंड का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शनिवार को कोहरे ने धीमी कर दी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत सहित 9 ट्रेनें लेट
दो दिन से घना कोहरा छाने का असर रेल संचालन पर दिखने लगा है। बीते शनिवार को नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस सहित 9 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इसमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस 1.30 घंटे, जबकि मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे की ओर से ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर न पड़े, इसके लिए फॉग डिवाइस लगाने के साथ ही अन्य कई उपकरण लगाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। नई दिल्ली से चलने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को दोपहर 2 बजे के स्थान पर 20 मिनट की देरी से वाराणसी स्टेशन पहुंची। 

15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे के स्थान पर 1 घंटा 20 मिनट की देरी से सुबह 6 बजे बनारस स्टेशन पर आई। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.35 बजे के स्थान पर 20 मिनट की देरी से वाराणसी स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली से चलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस रात 11.05 बजे के स्थान पर 1.30 घंटे की देरी से रात 12.35 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे के स्थान पर 6.35 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। 12562 स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे के स्थान पर 20 मिनट की देरी से 8.25 बजे वाराणसी पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed