फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Updates: Weather changed due to western disturbances chills increased due to rain

वाराणसी मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठिठुरन

Fri, 07 Jan 2022 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jan 2022 10:59 AM IST
सार

गुरुवार को हुई बारिश के कारण मौसम अचानक बदल गया है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस जनवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Updates: Weather changed due to western disturbances chills increased due to rain
अलाव जलाकर तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गुरुवार को अचानक मौसम में हुए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। हल्की बूंदाबांदी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं बुजुर्ग लोग घरों से निकल नहीं रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर में इस तरह बादल छाए रहे कि दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। इतना अंधेरा हो गया था कि बिना गाड़ी के लाइट जलाए गाड़ी चलाना मुश्किल रहा। शाम करीब चार बजे शहरी और ग्रामीण इलाकों में नम हवाओं के बीच बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस जनवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह 11 बजे तक तो हल्की धूप रही लेकिन इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश भी हुई। बारिश होने से सड़कों, घाटों पर कई जगहों पर सन्नाटा छाया रहा। उधर चौराहों पर भी लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे तो घाटों पर भी लोग एक किनारे खड़े रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही मौसम बदला है। इसका असर दस जनवरी तक देखने को मिलेगा। ठंड और बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed