वाराणसी मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, ठंडी हवा ने बढ़ाई गलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर मौसम में देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। जिससे गलन बढ़ गई है। हल्का कोहरा होने के बाद दिन में धूप तो हुई लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई। इस वजह से गलन अन्य दिनों की तरह और बढ़ गई। वहीं शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। एक तरफ बूंदाबांदी तो दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ठंड और बढ़ सकती है। बारिश के बाद शीतलहर के भी शुरू होने की संभावना है।
शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन कर रहा जागरूक
आगामी दिनों में शीतलहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार ने लोगों से कहा कि वह रेडियो, समाचार पत्र, मोबाइल आदि माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहे। घर में कोयले की अंगीठी/मिट्टी तेल का चूल्हा/हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन/वेंटिलेशन/वायु-संचार बनाये रखें जिससे कि कमरे में जहरीला धुआँ इकट्ठा न हो। अधिक कोहरा पड़ने पर छोटे बच्चों और बुजुर्गो को जितना हो सके घर के अंदर रखें। शीतलहरी सम्बन्धी अधिक जानकारी एवं आपात स्थिति में आपदा विशेषज्ञ 9140037137 से संपर्क कर सकते हैं।