फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather update today rain with thunder and lightning

Varanasi Weather: काशी में अचानक बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल; गरज चमक के साथ बारिश शुरू

Tue, 27 Feb 2024 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Feb 2024 01:18 PM IST
सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। 

विज्ञापन
Varanasi Weather update today rain with thunder and lightning
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मंगलवार को सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बदली हवाओं के रुख के चलते आसमान में घने बादल घिर आए। दोपहर करीब एक बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। ये बारिश किसानों के लिए काफी लाभकारी होगी। फसलों के उत्पादन पर बारिश का असर होगा। 
विज्ञापन


बारिश से स्कूली बच्चों की आवाजाही पर प्रभाव पड़ा। स्कूलों में छुट्टी के समय बारिश के चलते बच्चे भीगते हुए सड़क पर दिखे। वहीं कुछ बच्चे स्कूल में ही बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। वहीं बारिश के चलते सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई। मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने सिहरन महसूस की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हवा की रफ्तार कम रही। बादलों ने भी डेरा डाल दिया। बारिश के चलते सिहरन जैसा अहसास होता रहा। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को ही एक-दो दिन तक बूंदाबांदी के आसार बताया था।

सोमवार को बादलों की आवाजाही से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सोमवार को 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अभी बनी है। इस कारण पछुआ हवाओं के चलने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed