{"_id":"6a7c14db421411317904dce4","slug":"varanasi-weather-update-oppressive-humid-heat-leaves-kashi-residents-miserable-heavy-rain-warning-for-tomorrow-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: उमस भरी गर्मी ने काशीवासियों को किया बेहाल, कल भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: उमस भरी गर्मी ने काशीवासियों को किया बेहाल, कल भारी बारिश की चेतावनी
Wed, 12 Aug 2026 12:08 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:08 PM IST
सार
Varanasi News: काशी में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में बारिश से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। कभी बारिश तो कभी तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार की सुबह से तेज धूप निकली। घर से बाहर निकलते ही लोग गर्मी से बेहाल रहे। उधर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी हो गई है। हवा में नमी 90 फीसदी पर आ गई।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसूनी बारिश में बुधवार तक गिरावट का दौर है। बृहस्पतिवार से पूर्वांचल की ओर से दोबारा मानसूनी वर्षा में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बारिश के बाद उमस से बढ़ी बेचैनी
इससे पहले काशी में मंगलवार को सुबह 10 मिलीमीटर बारिश हुई। सूर्योदय के बाद तीखी धूप निकली तो गर्मी और उमस ने लोगों को बेबस कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर 35.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन