{"_id":"6710b9e1ef46c095d808374b","slug":"varanasi-weather-update-news-gulabi-cold-feel-from-mountain-winds-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: पहाड़ी हवाओं ने कराया गुलाबी ठंड का अहसास, दीपावली के बाद ठंड और बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: पहाड़ी हवाओं ने कराया गुलाबी ठंड का अहसास, दीपावली के बाद ठंड और बढ़ने के आसार
Thu, 17 Oct 2024 12:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:46 PM IST
सार
Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब देर शाम व सुबह में लोगों को सिहरन भी महसूस हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल पहले ही ठंड की दस्तक हो गई है।
विज्ञापन
गंगा घाट वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से भोर और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। इस बार पिछले साल की तुलना में ठंड कुछ पहले ही पड़नी शुरू हो गई है। पिछले साल अक्तूबर के दूसरे सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस था, इस साल अक्तूबर में पिछले एक सप्ताह से 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान भी 20 तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस साल दीपावली के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। तापमान में एक सप्ताह में तेजी से उतार-चढ़ाव भी दिखने लगा है। दिन में धूप हो रही है, लेकिन उसका असर कम हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर तेजी से मौसम बदलने लगा है। उसका असर धीरे-धीरे यहां दिखने लगा है। पहाड़ों की हवाएं भी अब आने लगी हैं। लिहाजा अभी गुलाबी ठंड है, लेकिन दीपावली के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 अक्तूबर 33.0 21.3 डिग्री सेल्सियस
15 अक्तूबर 33.6 20.0
14 अक्तूबर 30.8 23.2
13 अक्तूबर 32.8 22.1
12 अक्तूबर 31.8 23.9
11 अक्तूबर 32.2 24.1
16 अक्तूबर 33.0 21.3 डिग्री सेल्सियस
15 अक्तूबर 33.6 20.0
14 अक्तूबर 30.8 23.2
13 अक्तूबर 32.8 22.1
12 अक्तूबर 31.8 23.9
11 अक्तूबर 32.2 24.1