{"_id":"64b1fc6b8384739f5401c544","slug":"varanasi-weather-update-heavy-rains-in-varanasi-for-four-hours-relief-from-humidity-but-imd-alert-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: वाराणसी में झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, उमस से राहत लेकिन IMD का अलर्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: वाराणसी में झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, उमस से राहत लेकिन IMD का अलर्ट!
Sat, 15 Jul 2023 10:01 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:01 AM IST
सार
Varanasi Weather Update: बारिश से बनारस के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उमस से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग ने वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शिनवार भोर से झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। शुक्रवार रात से बारिश का मौसम बना हुआ था और शनिवार सुबह तीन बजे से बदरा खूब बरसे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वाराणसी में जलाए 1001 दीपक, गंगा आरती में विशेष प्रार्थना
विज्ञापन
बारिश से बनारस के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उमस से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग ने वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
यहां शनिवार को पूरे दिन बारिश की संभावना है। इसके अलावा वाराणसी के आस-पास के तीन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वाराणसी में शुक्रवार को उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री। हवा भी 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 85 प्रतिशत के आसपास थी जिससे उमस पूरे दिन बनी रही।