{"_id":"6189fe83f0fb937ada092cb4","slug":"varanasi-weather-update-fog-knocks-amidst-moist-winds-cold-will-increase-after-november-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: नम हवाओं के बीच कोहरे की दस्तक, 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: नम हवाओं के बीच कोहरे की दस्तक, 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड
Tue, 09 Nov 2021 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पूर्वांचल के जिलों में दिन में नम हवा चलने से सिहरन हो रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। इस बीच कोहरे की दस्तक भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पहले सप्ताह से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा में अधिक नमी के साथ ही दिन में धूप भी पहले जैसी नहीं हो रही है। शाम होते ही ठंड और बढ़ने लग रही है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक दिखा। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद कोहरा थोड़ा छट गया, लेकिन दिन में नम हवाओं के चलने से शाम को सिहरन रही।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सोमवार को 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड के और भी बढ़ने के आसार हैं।