फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather shifts due to gusty winds and light rain bringing relief from heat Peepal tree falls

Varanasi Weather: आंधी, बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत; मंडलीय अस्पताल के बाहर गिरा पीपल का पेड़

Sun, 14 Jun 2026 01:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 14 Jun 2026 01:51 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रविवार को आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के कारण मंडलीय अस्पताल के बाहर एक पीपल का पेड़ गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम बदलने से शहरवासियों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
Varanasi Weather shifts due to gusty winds and light rain bringing relief from heat Peepal tree falls
मंडलीय अस्पताल के पास गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: तीन दिन से तीखी धूप और गर्म हवाओं के चलने के बाद शनिवार को दिन में आंधी और बूंदाबांदी की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में अचानक बदले मौसम का असर रात में भी देखने को मिला। हालांकि, रविवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और अगले तीन-चार दिनों तक तीखी धूप होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह तीखी धूप होने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। जून महीने की शुरुआत से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले सप्ताह में जहां तीखी धूप और उमस से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 
विज्ञापन


इधर, शनिवार को सुबह 11:30 बजे धूल भरी आंधी आई। इसका असर रोहनिया, सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर, राजातालाब आदि इलाकों में ज्यादा रहा। रोहनिया, अमरा, सामनेघाट सहित कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के दौरान बरेका परिसर में नाथूपुर गेट के पास बीच रास्ते में पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में जांच लटकी : बीएचयू अस्पताल में शनिवार सुबह बिजली कटौती से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित कई जांचें लटकी रहीं। सुबह करीब 11 बजे गई बिजली दो घंटे बाद आई।

मंडलीय अस्पताल के बाहर गिरा पीपल का पेड़, दो घायल
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास शनिवार को वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में पेड़ की भारी डाल की चपेट में आने से प्रह्लाद घाट निवासी विजय केशरी (47) समेत दो लोग घायल हो गए। घायल विजय केशरी को तत्काल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 

वहीं दूसरा घायल व्यक्ति निजी अस्पताल में उपचार के लिए चला गया। शनिवार को तेज हवाओं के दबाव के कारण पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से अस्पताल के मुख्य गेट और कबीरचौरा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की । थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed