फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Mercury rises degrees after three days of rain humidity causes discomfort rain likely

Varanasi Weather: तीन दिन की बारिश के बाद पारा 5 डिग्री चढ़ा, उमस ने किया परेशान; 48 घंटे फिर बारिश के आसार

Sat, 08 Aug 2026 05:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 08 Aug 2026 05:37 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में तीन दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 80-90 प्रतिशत नमी से उमस बढ़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सक्रिय है और अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Mercury rises degrees after three days of rain humidity causes discomfort rain likely
वाराणसी में बारिश के बीच जाती युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश के दौरान जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, बृहस्पतिवार की तुलना में तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हवा में नमी 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने के कारण लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर धूप और नमी के कारण बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी अधिक महसूस हुई।
विज्ञापन


हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। फिलहाल किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अगले दो दिनों के दौरान अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन दिनों में वाराणसी में 150 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले में इस मानसून सीजन की सामान्य बारिश का लगभग 70 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन वाराणसी के ऊपर से गुजर रही है। इसी कारण अगले 48 घंटों तक जिले में रुक-रुककर अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने लोगों से मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed